MLSU-VC लंबी छुट्टी पर, MPUAT के VC को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

सुनीता मिश्रा के औरंगज़ेब बयान पर विवाद के चलते लगातार उनका विरोध हो रहा था
 | 
MLSU

उदयपुर 25 सितंबर 2025। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की VC  प्रो. सुनीता मिश्रा ने 23 सितंबर 2025 से 30 दिनों के अवकाश की स्वीकृति ली है। उनके अवकाश के दौरान विश्वविद्यालय में अस्थायी रिक्ति उत्पन्न हो गई है।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा इस स्थिति में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरु प्रो. अजीत कुमार कर्नाटकर को कामचलाऊ व्यवस्था के तहत अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी जब तक राज्य सरकार की ओर से आगे की सलाह प्राप्त नहीं होती या नए आदेश जारी नहीं किए जाते। आदेश कुलाधिपति के निर्देश पर डॉ. कविता सिंह द्वारा जारी किए गए।

आपको बता दे की कुलगुरु सुनीता मिश्रा के औरंगज़ेब बयान पर विवाद के चलते लगातार उनका विरोध हो रहा था। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ.पंकज बोराणा ने बताया कि महामहिम राज्यपाल का यह निर्णय स्वागत योग्य है हम संपूर्ण मेवाड़वासी राजपाल का आभार व्यक्त करते है। जब तक मिश्रा को कुलगुरु पद से हटा दिया नहीं जाता है तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।