MLSU में बनेगा प्रदेश का पहला संविधान पार्क - राज्यपाल

पार्क बनाने का उद्देश्य युवाओं में संविधान के प्रति जागरुकता लाना है

 | 

पार्क के बीच 75 फीट ऊंचा नक्काशीदार स्तम्भ में नीति निर्देशक तत्व और मूल तत्व की सचित्र जानकारी प्रदर्शित होगी

उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्दालय में राज्यपाल एंव कुलाधिपति कलराज मिश्र ने ऑनलाइन संविधान पार्क का शिलान्यास किया। उन्होनें बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्दालय में प्रदेश का पहला संविधान पार्क का निर्माण होगा।इस पार्क के निर्माण के लिए 90 लाख रुपए खर्च किए जाएगें।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संविधान की विश्व भर में अलग पहचान है और यह मानव अधिकारों का वैश्विक दस्तावेज है। संविधान आजादी की मर्यादा है और इसी के अनुरूप हमें उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ना है।

 आपको बता दे कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्दालय के संविधान पार्क में खुले संग्रहालय के रुप में एक लघु वाटिका होगी और पार्क में संविधान के मूल पाठ को उकेरा जाएगा। इस संविधान पार्क की यह खासियत होगी कि पार्क के बीच 75 फीट ऊंचा नक्काशीदार स्तम्भ बनेगा वहीं इस स्तंभ पर नीति निर्देशक त्तव और मूल त्तव की सचित्र जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। पार्क बनाने का असली मकसद युवाओं में संविधान के प्रति जागरुकता लाना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News