MLSU के Geology विभाग और EF माइनिंग के बीच MoU

 | 
MLSU Geology Departmenrt

 

Udaipur Times, Education News: उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU) के भूविज्ञान विभाग एवं ईको फ्रेंडली माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बीच शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने हेतु MoU संपन्न हुआ।

MoU का निष्पादन करते हुए IQC निदेशक प्रो. शूरवीर एस भाणावत् ने कहा की इस MoU से इंडस्ट्री एकेडेमिया के मध्य दूरी कम होगी और विश्वविद्यालय की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। यह MoU विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वृद्धिचंद गर्ग एवं कंपनी के प्रिंसिपल जियोलॉजिस्ट डॉ आर.एल. श्रीमाली के मध्य हुआ।

कुलगुरु प्रो कैलाश डागा ने कहा की इस पहल  से भूविज्ञान विभाग के छात्रो को फ़ायदा होगा इससे शिक्षको भी इंडस्ट्रियल अनुभव मिलेगा। 

भूविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रितेश पुरोहित ने बताया की इस एम ओ यू के तहत भूविज्ञान विभाग कंपनी से प्राप्त चट्टानों के नमूनों के थिन सेक्शन तैयार कर उनकी पेट्रोलॉजिकल स्टडी करेगा। इस सहयोग से अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के अवसर भी मिलेंगे।

इस अवसर पर डॉ. रजनीकांत पाटीदार, डॉ. निरंजन मोहंती, एच एस गौड़, केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेवानिवृत प्रोफेसर जे के जैन, सीओई डॉ मुकेश बार्बर उपस्थित रहे।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News