एमपीयूएटी- डेयरी कॉलेज के 30 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन


एमपीयूएटी- डेयरी कॉलेज के 30 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन

नेस्ले इंडिया ने सबसे ज्यादा 11 लाख रुपए के पैकेज पर 5 छात्रों का चयन किया

 
MPUAT

रिसर्च और नवाचार से लगातार बढ़ रही महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) की ख्याति का असर अब कैंपस प्लेसमेंट में भी नजर आने लगा है। एमपीयूएटी के संघटक डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में 21 जून से प्लेसमेंट चल रहे हैं। इसमें देशभर की बड़ी कंपनियां पहुंच रही हैं।

30 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन किया है और 17 को ऑफर लेटर भी मिल गया है

इसमें नेस्ले इंडिया,अमूल,एसिड इंडिया व आईटीसी भी शामिल हैं, जिन्होंने 30 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन किया है और 17 को ऑफर लेटर भी मिल गया है। 13 के इंटरव्यू हाेना बाकी हैं। इसमें नेस्ले इंडिया ने सबसे ज्यादा 11 लाख रुपए के पैकेज पर 5 छात्रों का चयन किया।

यह एमपीयूएटी के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा है। पिछले साल कतर की कंपनी ने सबसे ज्यादा 8 लाख रुपए के पैकेज दिए थे। अमूल ने 6 छात्रों को 8 लाख के पैकेज पर, एसिड इंडिया ने 1 छात्र को 5 लाख के पैकेज पर और पंचामृत गोधरा डेयरी ने 5 छात्रों का 6.81 लाख के पैकेज पर चयन किया। काॅलेज में अभी तीन कंपनियां प्लेसमेंट के लिए मौजूद हैं और 13 कंपनियां और आने वाली हैं। प्लेसमेंट की प्रक्रिया जुलाई अंत तक चलेगी।

हमारा फोकस स्टूडेंट्स के कौशल विकास पर, इसी से बढ़े पैकेज : डॉ. गुप्ता

डीन डाॅ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय में प्रायोगिक व सैद्धांतिक विषयों को नवाचारों के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। आईसीआर ने राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के माध्यम से महाविद्यालय के छात्रों व अध्यापकों को अमेरिका और न्यूजीलैंड का दौरा करवाया।

इसके साथ ही देश के राष्ट्रीय संस्थान जैसे निफटेम, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल और अमूल डेयरियों में प्रशिक्षण करवाया गया। इसके कारण विद्यार्थियों के कौशल में सुधार हुआ। काॅलेज में अच्छी आधारभूत संरचना का विकास किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास रूम और सभी सुविधाओं से परिपूर्ण पुस्तकालय के अतिरिक्त नई प्लेसमेंट सेल शामिल हैं।

9 से 11 लाख रुपए के पैकेज

महाविद्यालय के प्लेसमेंट अधिकारी अशोक वर्डिया ने बताया कि पिछले दो वर्षों में लगभग 80 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ। पैकेज 3 लाख से 8 लाख तक हैं। वीसी डाॅ. अजीत कुमार कर्नाटक विवि के डेयरी काॅलेज में पहली बार 9 से 11 लाख रुपए के पैकेज में प्लेसमेंट हुआ है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal