इस साल रद्द हुई NEET परीक्षा अब 21 जून को
नई दिल्ली 15 मई 2026। इस साल रद्द हुई NEET परीक्षा अब आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होगी।जिसके लिए एडमिट कार्ड 14 जून से मिलने शुरू हो जाएंगे। वहीँ परीक्षा में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। छात्रों को रीएग्जाम में अपनी पसंद का सेंटर चुनने के लिए 7 दिन का समय मिलेगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया की अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी।
उन्होंने कहा, 'हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी।'
उल्लेखनीय है की 3 मई को NEET परीक्षा देश के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई था। इसके लिए 5400 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'परीक्षा रद्द करने का कदम NTA ने ही उठाया है। 7 मई को पता चला कि गड़बड़ हुई है। NTA ने सरकार को बताया। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया। हर चीज के लिए NTA ही जिम्मेदार होगा।'
आपको बता दे कि CBI ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 यानी राजस्थान से पकड़े गए मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने इनके अलावा, पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे, नासिक से धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया था।
Source: Media Reports
#NEET2026 #NEETUG #NEETReExam #NEETPaperLeak #NTA #EducationNews #DharmendraPradhan #MedicalEntranceExam #CBI #NEETUpdate #ExamNews #IndiaNews #Students #NEETExam #OnlineNEET
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
