NEET PG 2026: पावर फेलियर के कारण जयपुर के 2 केंद्रों पर रुकी परीक्षा, इन केंद्रों पे 5 सितंबर को पुनः परीक्षा
Udaipur Times, NEET PG 2026: इंटरनल पावर फेलियर के चलते जयपुर के iON डिजिटल जोन iDZ सीतापुरा केंद्रों (टेस्ट सेंटर संख्या 41682 और 41683) पर NEET PG 2026 परीक्षा प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। NEET PG 2026
प्रभावित अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जॉमिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने इंटरनल पावर फेलियर के कारण जयपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित हुए उम्मीदवारों के लिए NEET PG 2026 की पुनः परीक्षा 5 सितंबर, 2026 (शनिवार) को अपराह्न 3:00 बजे आयोजित करवाने की घोषणा की है।
इस परीक्षा सेंटर के संबंध में विवरण अलग से सूचित किया जाएगा। पात्र प्रभावित अभ्यर्थियो को संशोधित प्रवेश पत्र (Admit Card) भी जारी किए जाएंगे। NEET PG 2026
NBEMS ने संबंधित अभ्यर्थियो को पुनः परीक्षा से संबंधित आगे की जानकारी और निर्देशों के बारे में अपडेट रहने की सलाह दी है। NEET PG 2026
NBEMS द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को देश भर में 2,73,096 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। 1,111 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,65,580 उम्मीदवार उपस्थित हुए, इन में से 2,63,535 उम्मीदवारों की परीक्षा प्रक्रिया पूरी हुई। NEET PG 2026