NEET UG 2025: NRI श्रेणी के लिए राउंड-2 आवेदन जारी
Last date for submission of documents is 4th September 11:00 AM
--
उदयपुर 3 सितंबर 2025। मेडिकल कॉउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NRI श्रेणी के तहत MBBS-BDS कॉउंसलिंग के राउंड 2 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कल मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी किया।
इसके तहत NRI श्रेणी प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी सभी आवश्यक दस्तावेज़ कल गुरुवार (4 सितंबर 2025) को सुबह 11:00 बजे तक ug.nri.mcc@gmail.com पर ईमेल कर सकते है। इसके बाद प्राप्त हुए दस्तवेजो को शामिल नहीं किया जाएगा। उदयपुर में MBBS की प्रदेश की सबसे ज़्यादा 6 मेडिकल कॉलेज है।
आपको बता दे कि विद्यार्थियों के राउंड-1 के दौरान प्रस्तुत किये गए दस्तावेज़ राउंड-2 के लिए मान्य नहीं होंगे। राउंड-2 के लिए अलग से दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।
यह दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे
- NEET-UG एडमिट कार्ड व स्कोर कार्ड
- NRI स्टेटस के लिए अभिभावक संबंधी दस्तावेज़
- पासपोर्ट, वीज़ा/रेजिडेंट परमिट/वर्क परमिट में से कोई एक
- OCI/PIO कार्ड यदि आवश्यक हो तो
- फीस स्पोंसर किये जाने का शपथ पत्र
- 10th बोर्ड एवं 12th बोर्ड की अंकतालिकाएं
- जन्म प्रमाण पत्र
नोट: समय सीमा के बाद प्राप्त दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Source: Danik Bhaskar
#NEETUG2025 #NRIEligibility #MBBSAdmission #BDSAdmission #NEETCounselling #NRICategory #MedicalCollegesIndia #UdaipurMedicalColleges #MCCRound2 #NEETDeadline #UdaipurTimes
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
