गीतांजली काॅलेज ऑफ़ साईंस एण्ड काॅमर्स में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

गीतांजली काॅलेज ऑफ़ साईंस एण्ड काॅमर्स
 | 
GITS

उदयपुर 7 अगस्त 2024 गीतांजली काॅलेज ऑफ़ साईंस एण्ड काॅमर्स में नये सत्र के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बी.सी.ए. के नवागन्तुक छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के नियमों से अवगत कराया गया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. एन. एस. राठौड ने बताया कि ओरिएंटेशन प्रोग्राम में नये छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के वातावरण से परिचित होते हैं। उनके अन्दर उठ रही अनेक जिज्ञासाओं का समाधान किया जाता हैं। उनका नया वातावरण उनके भविष्य के सपनों को कैसे साकार किया जायेगा उस पर फोकस किया जाता हैं। विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए डाॅ. राठौड ने कहा कि आपको आने वाली भविष्य की चुनौतियोें से निपटने के लिए आपको डिजिटल टेक्नोलाॅजी, कम्युनिकेशन, प्राॅब्लम साॅल्विंग स्किल तथा समय के साथ लीडरशीप क्वालिटी को विकसित करना होगा। तथा विजन एक्शन मोडलिंग सिस्टम जैसी नवीन तकनीकों से रूबरू होना पडेगा। साथ ही समाज और देश की सेवाओं के लिए तत्पर रहना पडेगा।

महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. राधा चौधरी के कहा कि छात्रों को कठिनाइयों से लडते हुए अपने कंफर्ट जाॅन से बाहर आना होगा। आपके लक्ष्य की प्राप्ति और सपनों क साकार करने की जिम्मेदारी हमारी होगी। एम.सी.ए. विभागाध्यक्ष डाॅ. जितेन्द्र सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए डिग्री की उपयोगिता के बारे में बताया।

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड ने कहा महाविद्यालय विभिन्न शिक्षण उपयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अंजली धाभाई द्वारा किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News