Post Matric Scholarship: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 20 जुलाई तक करें अप्लाई
Udaipur Times, Post Matric Scholarship: 7 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षण संस्थाओं के पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर अद्यतन करने तथा विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी गई है। Post Matric Scholarship
विभाग के निदेशक ललित कुमार ने बताया कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर राजकीय (नवीन) एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं फीस स्ट्रक्चर अद्यतन करने तथा इन संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पेपरलैस ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण के लिए पूर्व में 30 जून 2026 की तिथि निर्धारित थी। Post Matric Scholarship
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों एवं संस्थाओं की सुविधा को देखते हुए अब यह तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी गई है। Post Matric Scholarship
