गिट्स में होनहार विद्यार्थियों के सम्मान में तैयारी

सी.बी.एस.ई. एवं आर.बी.एस.ई. के बारहवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। 

 | 
GITS

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभी तक 300 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया हैं। जिस किसी भी छात्र- छात्रा का अंक प्रतिशत 75 से ज्यादा हैं वह 9116039801 पर काॅल करके अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता हैं।

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर एवं 94.3 माॅय एफ. एम. के संयुक्त तत्वाधान में सी.बी.एस.ई. एवं आर.बी.एस.ई. के बारहवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। 

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि किसी भी देश का भविष्य वहां के बच्चों के विकास तथा कौशल पर निर्भर करता हैं। यदि समय समय पर उनका उत्साह वर्धन किया जाये तो उनके मनोबल को चार चांद लग जाता हैं। इस कार्यक्रय में टाॅपर्स को उनके आई क्यू को देेखते हुए क्योंकि वे अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त करेंगे। इस पर टिप्स प्रदान किये जायेंगे तथा बाल मन में उठने वाली कोमल जिज्ञासाओं को दुर किया जायेगा। 

पी.आर.ओ. मोहित माथुर के अनुसार यह कार्यक्रय लगातार सात दिनों तक चलेगा। जिसकी शुरूआत 07 अगस्त से होकर समापन 15 अगस्त को किया जायेगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभी तक 300 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया हैं। जिस किसी भी छात्र- छात्रा का अंक प्रतिशत 75 से ज्यादा हैं वह 9116039801 पर काॅल करके अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता हैं। कार्यक्रम का संचालन उदयपुर के संस्कारी आर.जे. काव्य द्वारा किया जायेगा। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News