राज्य में स्कूल खुलने तक फीस की मांग नहीं कर पाएंगे निजी स्कूल

प्रदेश में फिलहाल स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखने के आदेश हैं
 | 
फीस जमा नहीं होने पर निजी स्कूल विद्यार्थी का नाम नहीं काट सकेंगे

उदयपुर /जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कोरोना के चलते निजी स्कूलों में फीस जमा करने के मामले में अभिभावकों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए 30 जून तक स्कूल फीस स्थगित करने  आदेश को बढ़ाते हुए स्कूल खुलने तक बढ़ा दिया है। अब स्कूल खुलने तक फीस नहीं जमा करानी होगी। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए। फीस जमा नहीं होने पर निजी स्कूल विद्यार्थी का नाम नहीं काट सकेंगे।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को ट्वीट के जरिए कहा कि 30 जून तक स्कूल फीस स्थगित करने के आदेश को अब बढ़ा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में फिलहाल स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखने के आदेश हैं। बाद में काेराेना की स्थिति काे देखते हुए स्कूलें खाेलने पर फैसला किया जायेगा। 

इधर स्कूल बंद होने के बावजूद निजी स्कूलों की तरफ से अभिभावकों के पास फीस जमा करवाने के मैसेज पहुंच रहे हैं। इस बीच सरकार ने फीस जमा कराने की छूट अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News