Udaipur Times, Education News: उदयपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर तथा राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, वल्लभनगर में सत्र 2026-27 के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी सीधे प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य सी.एस. टाक ने बताया कि सीधे प्रवेश के लिए विद्यार्थी अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ प्रातः 10 बजे महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त तक जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि राजकीय संस्थान होने के कारण नियमानुसार कम शुल्क, योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्यापन तथा प्लेसमेंट रिकॉर्ड के साथ उद्योगों से जुड़ाव रहा है। संस्थान में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल तथा रिन्यूएबल एनर्जी ब्रांच में प्रवेश उपलब्ध है।