MLSU-प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता

प्रो भाणावत् के अब तक 70 से ज़्यादा रिसर्च पेपर, चार पुस्तकें, 28 से ज़्यादा पॉपुलर आर्टिकल प्रकाशित हो चुके है
 | 
Prof S S Bhanawat

उदयपुर 29 अगस्त 2024। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने लेखा एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत को छात्र कल्याण अधिष्ठाता नियुक्त किया है। 

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत के आईक्यूएसी डायरेक्टर रहते हुए कुलपति के निर्देशन में दस वर्षों से लंबित नैक इंस्पेक्शन संपन्न हुआ और विश्वविद्यालय को “ए” ग्रेड से नवाज़ा गया। उन्होंने प्राध्यापकों का वर्षों से लंबित सीएएस प्रमोशन को भी गति प्रदान की। 

प्रो भाणावत् के अब तक 70 से ज़्यादा रिसर्च पेपर, चार पुस्तकें, 28 से ज़्यादा पॉपुलर आर्टिकल प्रकाशित हो चुके है । वह ब्लॉकचैन एकाउंटिंग रिसर्च प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के रूप में भी कार्य कर रहे । उनके अब तक 11 रिसर्च पेपर्स को विभिन्न कॉन्फ़्रेंसेस में बेस्ट रिसर्च पेपर्स का अवार्ड मिला है । 

द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ने 2021 तथा 2022 में लगातार दो बार इंटरनेशनल रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया। वह भारतीय लेखा परिषद के नेशनल एकाउंटिंग टैलेंट सर्च के राष्ट्रीय सयोंजक भी है। इससे पूर्व में अगस्त 2021 से सितंबर 2022 तक भी छात्र कल्याण अधिष्ठाता रहते हुए 2022 के विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराये। 

 प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत ने डॉ शिल्पा वर्डिया,धीरज मीणा आदि की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News