प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत को बांसवाड़ा की गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी का कुलगुरु नियुक्त किया गया
Udaipur Times, Banswara News: राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को आदेश जारी कर प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत को गोविंद गुरु ट्राइबल विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है।
बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से कुलगुरु पद पर नियुक्ति का यह आदेश जारी किया है।
कुलगुरु पद पर यह नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए की गई है।