प्रोफेसर कैलाश डागा बने MLSU के कुलगुरु
छह महीने बाद MLSU को मिला स्थायी कुलगुरु
उदयपुर 14 मई 2026। राज्यपाल व् कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के नए कुलगुरु के नाम की घोषणा कर दी। 6 माह बाद MLSU को स्थाई कुलगुरु के पद पर जोधपुर के जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में रसायन विभाग के पूर्व प्रोफेसर कैलाश डागा की नियुक्ति की है।
राज्यपाल ने मार्च में MLSU के कुलगुरु के चयन के लिए सर्च कमेटी का गठन किया था। समिति ने देशभर से आवेदन मांगे थे। क़रीब 70 आवेदनों में से पांच नामो प्रोफेसर आनंद पालीवाल, प्रोफेसर शिव सिंह सारंगदेवोत, प्रोफेसर सीमा मालिक, प्रोफेसर अर्चना कटेजा के साथ प्रोफेसर कैलाश डागा का नाम पैनल में शामिल था। इन पांच नाम में से प्रोफेसर कैलाश डागा के नाम पर राज्यपाल ने मुहर लगाईं।
वर्तमान में कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार प्रोफेसर बी पी सारस्वत संभाल रहे है। नवनियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर कैलाश डागा मूलतः जोधपुर के निवासी है। उनकी पहचान सक्रीय शिक्षाविद के साथ ही RSS के समर्पित स्वयंसेवक के रूप में रही है।
#MLSU #KailashDaga #ViceChancellor #Udaipur #RajasthanNews #EducationNews #MLSUVC #HaribhauBagde #UniversityNews #UdaipurNews #RajasthanEducation #MohanlalSukhadiaUniversity
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
