राजस्थान मे राज्यपाल ने 3 यूनिवर्सिटीज़ के कुलगुरु नियुक्त किये

 | 
Governor Haribhau Bagde

 

Udaipur Times, Education News, Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को आदेश जारी कर प्रदेश के तीन यूनिवर्सिटीज़ के कुलगुरु नियुक्त करने के आदेश जारी किये।

राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में  डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत को, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में डॉ. युद्धवीर सिंह को तथा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में प्रो. नरसी राम विश्नोई को कुलगुरु पद पर नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से कुलगुरु पद पर नियुक्तियां के यह आदेश जारी किये है।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने कुलगुरु पद पर यह नियुक्तियां कुलगुरु के कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News