राजस्थान Pre D.El.Ed. 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
उदयपुर 14 मई 2026। राजस्थान के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने (DElEd कोर्स) के लिए आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा राजस्थान प्री डी.एल.एड. (Pre D.El.Ed.) 2026 के लिए एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को जारी कर दिए गए हैं।
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा (Vardhman Mahaveer Open University) द्वारा आज 14 मई दिन बुधवार को अपने आधिकारिक पोर्टल predeledraj2026.com पर BSTC Pre D.El.Ed.परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान BSTC Pre D.El.Ed. परीक्षा 20 मई को दो पारियो में आयोजित की जाएगी।
राजस्थान Pre D.El.Ed. (BSTC) परीक्षा 2026 के लिए प्रदेशभर से 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जबकि D.El.Ed. कॉलेजों में करीब 25,970 सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में सीमित सीटों के लिए अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। प्राथमिक शिक्षा में शिक्षक बनने के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स जरूरी माना जाता है। इसी कोर्स में प्रवेश प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा के माध्यम से दिया जाता है। वहीं, थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल-1 में शामिल होने के लिए डीएलएड कोर्स अनिवार्य होता है।
राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com है। इसी पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, रिजल्ट, काउंसलिंग और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Admit Card 2026 कैसे आवेदन करे
- उम्मीदवार जिसने प्री डीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे नीचे दिए इन आसान चरणों को देखकर अपना ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट के साथ परीक्षार्थी के पास अपना एक फोटो पहचान पत्र भी होना चाहिए।
- सबसे पहले अभ्यर्थी predeledraj2026.com पर जाएं।
- फिर वेबसाइट के मेन पेज पर Pre D.L.Ed. (BSTC) Examination: 2026 — Click the "Download Admit Card" link provided under the respective section. लिखें हुए पर क्लिक करें ।
- अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- यहां अपना मोबाइल नंबर/लॉगिन आईडी और पासवर्ड सही-सही दर्ज करें।
- अंत में, नीचे लिखे सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमें सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें और इसका एक प्रिंट निकाल लें।
Source: Media Reports
#BSTC2026 #PreDElEd #RajasthanBSTC #AdmitCard2026 #RajasthanExam #DElEd #TeacherRecruitment #BSTCAdmitCard #EducationNews #Rajasthan
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
