सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 10 दिन कम, विंटर वेकेशन जनवरी में

राजस्थान शिक्षा विभाग ने नया शिविरा पंचांग जारी किया
 | 
Rajasthan Education Board

उदयपुर/बीकानेर 2 अप्रैल 2026 । राजस्थान शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 का शिविर पंचांग जारी कर दिया है। नए पंचांग के अनुसार गर्मी की छुट्टियों में 10 दिनों की कटौती की गई है।  शीतकालीन अवकाश अब दिसंबर की बाजी जनवरी में होगा। 

नए सत्र में 237 कार्यदिवस होंगे। 69 अवकाश, 52 रविवार, 4 शैक्षिक सम्मलेन के अवकाश और 1 हेड मास्टर की ओर से घोषित अवकाश सहित कुल मिलकर 126 अवकाश होंगे। 2 दिन ज़िला कलेक्टर भी अवकाश घोषित कर सकेंगे। पहले हेड मास्टर को पूरे साल में 2 अवकाश दे सकते थे लेकिन अब नए सत्र में केवल 1 दिन का अवकाश दे सकेंगे। 

पंचांग की प्रमुख तिथियां 

  • सत्र प्रारम्भ 1 अप्रैल से 
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 20 जून तक 
  • शैक्षिक सम्मलेन (ज़िला स्तर) 18-19 सितंबर 
  • मध्यावधि अवकाश 4 से 15 नवंबर तक 
  • शैक्षिक सम्मलेन (राज्य स्तर) 27-28 नवंबर
  • शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 10 जनवरी तक 

परीक्षा तिथि 

  • पूरक परीक्षा - अप्रैल से दुसरे सप्ताह से 
  • पहला टेस्ट - 13 से 15 मई तक 
  • दुसरा टेस्ट - 17 से 19 अगस्त तक 
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा - 15 से 29 अक्टूबर तक 
  • वार्षिक परीक्षा - 8 से 20 मार्च तक 

आपको बता दे की शिक्षक संगठनों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन की छुट्टियों की कटौती का विरोध जताया है।   

Source: Media Reports 

#RajasthanNews #Udaipur #Bikaner #SchoolUpdate #EducationNews #IndiaNews #ShiviraPanchang #StudentLife #SchoolHoliday #BreakingNews
 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News