M. G. कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु रानी लक्ष्मीबाई केंद्र का औपचारिक शुभारंभ

कार्यक्रम में 80 छात्राएँ उपस्थित रहीं
 | 
m g college

उदयपुर 14 अक्टूबर 2024। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में दिनांक 14/10/ 2024 को छात्राओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु रानी लक्ष्मीबाई केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर दीपक माहेश्वरी ने की। मुख्य वक्ता प्रोफेसर शिप्रा लवानिया ने छात्राओं के साथ मानसिक स्वास्थ्य और आत्म बल के विषय में परिचर्चा की। 

महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर मनीषा चौबीसा ने रानी लक्ष्मीबाई केंद्र के उद्देश्यों और प्रस्तावित गतिविधियों की रूपरेखा को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वैशाली देवपुरा ने किया। डॉ. रितु दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

कार्यक्रम में डॉ.स्नेहा बाबेल और डॉ.ज्योति गौतम ने भी सक्रिय सहयोग किया।कार्यक्रम में 80 छात्राएँ उपस्थित रहीं।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News