RAS प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर को

सभी परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा
 | 
RAS Exam

 

Udaipur Times: RPSC News: 3 जुलाई 2026। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से प्रशासनिक कारणों से दो भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।  राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 पूर्व निर्धारित तिथि 29 नवंबर 2026 के स्थान पर 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के तहत मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 से 2 मई 2027 तक किया जाना भी प्रस्तावित है। 

RAS एवं अधीनस्थ सेवाए (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती) 2026 के अब तक 4 लाख फॉर्म भर चुके है। अभ्यर्थी शुक्रवार रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। प्रारंभिक एवं मेंस परीक्षा का पाठ्यक्रम 9 जनवरी को जारी हो चूका है। 

RAS भर्ती 2026 की तरह प्राध्यापक-विशेष शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2026 का आयोजन 8 दिसंबर को किया जाना प्रस्तावित है। पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर को प्रस्तावित था। इनके अतिरिक्त आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2026 का आयोजन 27 दिसंबर को प्रस्तावित किया गया है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News