शिक्षा मंत्री उदयपुर से जारी करेंगे RBSE 12वीं का परीक्षा परिणाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर कार्यायल से वर्चुअली जुड़ेंगे 

 | 

उदयपुर 30 मार्च 2026। राजस्थान के शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मंगलवार को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ज़िला कलक्टर कार्यालय के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर कार्यायल से वर्चुअली जुड़ कर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।

इसके अलावा मंत्री दिलावर IIFL फाउंडेशन द्वारा निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाटी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयबेदला के नवीन भवन का उद्घाटन करेंगे। 

इसके साथ ही वे ज़िला परिषद उदयपुर में सायं 4 बजे ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। वे रात को उदयपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal