RBSE बोर्ड ने 8 जनवरी तक बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि

कोविड-19 के कारण स्कूल नहीं खुलने की वजह से स्टूडेंट्स अपने स्कूल में बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके इसलिए तिथि को आगे बढ़ाया जा रहा है

 | 

बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा आवेदन तिथि 17 दिन और बढ़ाने का लिया निर्णय

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए और छात्रों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2021 की मुख्य परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब कोई भी स्टूडेट्स सामान्य शुल्क के साथ 8 जनवरी 2021 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर निर्धारित की गई थी। लेकिन कई स्कूल ने बोर्ड से परीक्षा आवेदन तिथि बढ़ाने का आग्रह किया था।

इसके बाद बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा आवेदन तिथि 17 दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया। वहीं मंगलवार तक 20 लाख से भी अधिक परीक्षार्थियों ने बोर्ड की वर्ष 2021 की परीक्षाओं के लिए अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News