20 जून को आयोजित होगी REET परीक्षा

पूर्व में 25 अप्रैल को होनी थी, महावीर जयंती के चलते बदली गई तिथि 

 | 
20 जून को आयोजित होगी REET परीक्षा

बोर्ड अध्यक्ष डी पी जारोली ने दी जानकारी

उदयपुर 27 मार्च 2021। आगामी सत्र में आयोजित होने वाली REET परीक्षा पर छिड़े विवाद का अंत होता नज़र आ रहा हैं , राजस्थान में अब रीट की परीक्षा 20 जून 2021 को प्रस्तावित है।  पूर्व में यह परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को आयोजित होनी थी।  लेकिन 25 अप्रैल को महावीर जयंती होने से अब यह परीक्षा आगामी 20 जून 2021 को प्रस्तावित है। 

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली ने जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी साझा की।  इसके साथ ही रीट परीक्षा पर छिड़ी वियवद और बहस का अंत हो गया। 

उल्लेखनीय है की पूर्व में यह परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को आयोजित होनी थी।  लेकिन 25 अप्रैल को महावीर जयंती होने से जैन समाज और राज्य का विपक्ष इसको लेकर आक्रोशित था।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News