बीएन फार्मेसी की रीनल लगातार तीसरी बार अखिल भारत में प्रथम स्थान

 | 

उदयपुर। स्थानीय भूपाल नोबल्स फार्मेसी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ युवराज सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि डॉक्टर ऑफ फार्मेसी तृतीय की विद्यार्थी रीनल सुजीत जैन ने डॉ कमल सिंह राठौड़ के निर्देशन में कोंकण ज्ञानपीठ राहुल धरकार कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, कर्जत, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वरच्यूअल पेशंट काउंसलिंग स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

प्राचार्य डॉ सिद्धराज सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे देश से चुनिंदा बच्चों का चयन हुआ था जिसमें रीनल ने बाजी मारी। इसके लिए रीनल को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News