RTE पोर्टल पर री-अपलोड का विकल्प खोला गया
उदयपुर 7 अप्रैल 2026। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर तकनीकी समस्याओ के बीच अभिभावकों को राहत देते हुए RTE पोर्टल पर री-अपलोड का विकल्प खोला गया है।
आपको बता दे कि पार्षद हिदायत तुल्ला के नेतृत्व में दिनांक 1.04.2026 को जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव एवं दिनांक 2.04.2026 को एडीएम सीटी जितेंद्र ओझा को ज्ञापन सौंप पोर्टल पर री अपलोड ऑप्शन खोलने हेतु निवेदन किया था। मीडिया में मामला आने के बाद दिनांक 4.2026 को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के पत्र क्रमांक राजकाज नं. 21408916 दिनांक 4.4.2026 द्वारा टाईम फ्रेम संशोधन कर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा फार्म अनलॉक करने पर अभिभावकों का री अपलोड का एक और मौका दिया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद हिदातय तुल्ला ने गरीब जनता का मुद्दा प्रमुखता से उठाने पर सभी मीडिया का धन्यवाद अर्पित किया एवं सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि अब सचेत होकर फार्म पुनः अपलोड करें।
#RTEPortal #UdaipurNews #RajasthanEducation #RTE2026 #EducationNews #UdaipurUpdates #SchoolAdmissions #RajasthanNews #RightToEducation #LocalNewsUdaipur #ParentRelief #RTEUpdate
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
