RSSB प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा सम्पन्न
दूसरे दिन रविवार को कुल 70.34 प्रतिशत रही उपस्थिति
उदयपुर 11 मई 2026। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन दूसरे दिन रविवार को किया गया।
परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दूसरे दिन प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित की गई। यह परीक्षा दो पारीयों में आयोजित की गई। प्रथम पारी प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पारी सायं 3 से 5 बजे तक आयोजित की गई। इसके लिए जिले में 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 43 राजकीय एवं 81 निजी केंद्र शामिल हैं।
रविवार को प्रथम पारी में कुल 39 हजार 336 में से 27 हजार 795 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकी 11 हजार 541 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पारी में कुल 70.66 प्रतिशत उपस्थिति रही। वही दूसरी पारी में कुल 39 हजार 336 में से 27 हजार 548 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 11 हजार 788 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार द्वितीय पारी में कुल उपस्थिति 70.03 प्रतिशत रही। इस प्रकार रविवार को दोनों पारीयों में कुल 70.34 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
#RSSB #LaboratoryAssistant #RSSBExam #Udaipur #Rajasthan #GovtJobs #Recruitment2026 #ExamUpdate
