माउंट लिट्रा स्कूल में आयोजित “स्क्रीन एडिक्शन एवं उसका प्रबंधन” पर जागरूकता सत्र

 | 
Dr Mumal Chawda conducting an awareness session on screen addiction at Mount Litera School Udaipur with students participating in group discussions. माउंट लिटेरा स्कूल उदयपुर में स्क्रीन की लत पर जागरूकता सत्र लेते हुए डॉ मुमल चौड़ा, जहां छात्र समूह गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

उदयपुर, सितमबर 1, 2025: माउंट लिट्रा स्कूल में “स्क्रीन एडिक्शन एवं उसका प्रबंधन” विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र Dr.MUMAL CHAWDA (Founder of Acra Counselling Center) द्वारा लिया गया, जिन्हें मनोविज्ञान के क्षेत्र में 20 वर्षों का शिक्षण एवं क्लीनिकल अनुभव है।

सत्र के दौरान Dr.Chawda ने अत्यधिक स्क्रीन उपयोग के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों जैसे—एकाग्रता में कमी, नींद की गड़बड़ी, चिड़चिड़ापन तथा वास्तविक संवाद से दूरी—पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को स्क्रीन उपयोग को संतुलित रखने के लिए व्यावहारिक उपाय भी सुझाए, जिनमें टेक-फ़्री ज़ोन, माइंडफुल स्क्रीन उपयोग, समय प्रबंधन और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव प्रमुख रहे।

छात्रों ने समूह गतिविधियों, केस स्टडी और चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा स्वस्थ डिजिटल आदतें अपनाने की दिशा में प्रेरित हुए।

विद्यालय की प्राचार्या जय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा: “यह सत्र आज के समय की सबसे अहम आवश्यकता है। इससे हमारे छात्र डिजिटल संतुलन बनाए रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की ओर प्रेरित हुए हैं।” 

यह पहल माउंट लिट्रा स्कूल की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके अंतर्गत विद्यालय केवल शैक्षिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि छात्रों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देता है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News