मजदूर दिवस पर सीडलिंग में कार्मिकों का सम्मान

 | 
Seedling School Udaipur celebrated Labour Day 1 May 2023

सापेटिया स्थित सीडलिंग मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस के उपलक्ष में विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था में कार्यरत सभी कार्मिकों का सम्मान कर उन्हें उपहार प्रदान किया गया।

Seedling School Udaipur celebrated Labour Day 1 May 2023

विद्यार्थियों द्वारा कार्मिकों के कार्यों, उनके परिश्रम को परिलक्षित करती लघु- नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें विद्यार्थियों ने जाना कि इन कार्मिकों के बिना कोई भी संस्था या घर अधूरा है। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी जिसने सभी का मन मोह लिया।

Seedling School Udaipur celebrated Labour Day 1 May 2023

विद्यालय चेयरमैन श्री हरदीप बक्शी तथा प्राचार्य कीर्ति माकन ने सभी कार्मिकों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित कर उपहार प्रदान किया। विद्यालय चेयरमैन हरदीप बक्शी ने सभी कार्मिकों को संस्था के उत्कर्ष हेतु किए गए उनके अनिर्वचनीय सहयोग व परिश्रम हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Seedling School Udaipur celebrated Labour Day 1 May 2023

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News