भूपाल नोबल्स में वस्तु एवं सेवाकर पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन

विद्यार्थियों व्यवसायों को कैसे बदलाव व सीमा शुल्क, जीएसटी पंजीकरण पर कार्य करना है अवगत कराया

 | 
BN

 विद्यार्थियों को यूपीएसई और आरपीएसइ में सफलता के लिए भी कैरियर गाइडेंस हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में फार्मेसी संकाय व प्रबंधन विभाग , वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय ने सयुंक्त रूप से विस्तार व्यख्यान का बीबीए, एमबीए, बी कॉम, लॉ व  फार्मेसी विद्यार्थियों हेतु आयोजन किया। इसमें डॉ. राम सिंह गुर्जर आई आर एस, डिप्टी डायरेक्टर, नेशनल अकादमी ऑफ़ कस्टमर्स इनडाइरेक्ट टैक्सेज एंड नारकोटिक्स जोनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, जयपुर ने विद्यार्थियों को वस्तुओं एवं सेवाकर (जीएसटी) में व्यवसायों को कैसे बदलाव व सीमा शुल्क व जीएसटी पंजीकरण पर कार्य करना है से अवगत कराया एवं जी एस टी की कुछ  प्रमुख केस स्टडीज के बारे में बताया एवं पढ़ने की सलाह दी जिससे उनका व्यावसायिक ज्ञान मजबूत हो सके। 

उन्होंने बच्चो को  बदलते समय में जी एस टी को अपनाते हुए फायदे व प्रत्यक्ष कर व अप्रत्यक्ष कर के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में कोविड गाइडलाइन्स  को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों को यूपीएसई और आरपीएसइ में सफलता के लिए भी कैरियर गाइडेंस हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रोफेसर ऍन बी सिंह ने विद्यार्थियों को जी एस टी से सम्बंधित व्यावसायिक ज्ञान दिया। रजिस्ट्रार डॉ. परबत सिंह,  डीन कॉमर्स डॉ. अभय जारोली एवं डायरेक्टर प्लेसमेंट्स डॉ. कमल सिंह राठौड़ ने मेहमान का स्वागत किया। डॉ. रजनी अरोरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ.शुभि धाकर, डॉ.सुतीक्ष्ण सिंह राणावत, डॉ. डिंपल सिंह गौर के दिशा निर्देशन में हुआ।  इस कार्यक्रम में डॉ जितेंद्र सिंह राजावत, डॉ. चित्रा  शेखावत, डॉ. अंजुम महताब, डॉ. पुष्प वर्मा व डॉ. सुनीता अग्रवाल भी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News