GITS में महिला सशक्तिकरण और साइबर क्राइम जागरूकता पर सत्र आयोजित

एनएसएस के तहत राजस्थान पुलिस के उदयपुर जोन के डी वाई यस पी श्रीमती चेतना भाटी द्वारा ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित

 | 
GITS

उदयपुर 3 सितंबर 2024।  गीतांजलि इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज के आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं एम बी ए विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण और साइबर क्राइम जागरूकता पर एक ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया।

संस्थान के निदेशक डॉ एन एस राठौड़ ने महिला सशक्तिकरण और साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए कहा कि डिजिटल युग में जहाँ इंटरनेट ने हमें एक नया आकाश दिया है, वहीं इसके साथ ही साइबर अपराध की चुनौतियाँ भी सामने आई हैं। महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी और साइबर उत्पीड़न जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।

मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित राजस्थान पुलिस के उदयपुर जोन के डी वाई यस पी श्रीमती चेतना भाटी ने इबर क्राइम के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला और महिलाओं के लिए उपलब्ध कानूनी संरक्षण की समझ के महत्व को रेखांकित किया। सत्र के दौरान, उन्होंने साइबर बुलिंग, फिशिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न सहित विभिन्न साइबर अपराधों पर चर्चा की और डिजिटल दुनिया में खुद को सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया। इन अपराधों का सामना करना अब हर महिला के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है।हाल के वर्षों में, ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई है। सोशल मीडिया, ईमेल और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म्स पर महिलाओं को निशाना बनाकर उनकी व्यक्तिगत जानकारी चुराने और उनके साथ वित्तीय धोखाधड़ी करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह समस्या न केवल उनकी सुरक्षा बल्कि उनके आत्मसम्मान और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डाल रही है। 

GITS

एम बी ए निदेशक डॉ पी के जैन ने कहा कि इस प्रकार, साइबर अपराध से निपटने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण न केवल उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक दिशा में ले जाएगा। साइबर अपराध की इस चुनौती को महिला सशक्तिकरण के माध्यम से ही हराया जा सकता है।

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक बी एल जागीड ने कहा की शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से आज महिलाएं रूढ़िवादिता को चुनौती देकर सामाजिक बंधनो को तोड़कर सशक्त बन कर परिवार कल्याण, सामुदायिक विकास और राष्ट्रीय समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं ।कार्यक्रम का सयोजन एम बी ए विभाग की विभागध्यक्षा डॉ हर्षिता श्रीमाली द्वारा किया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News