ACCA परीक्षा में उदयपुर की शाहीन बानो ने विश्व रैंक 2 और भारत रैंक 1 हासिल की

 | 
Shaheen Bano ACCA

 

Udaipur Times, Education News: अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ACCA (एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स) परीक्षा के ऑडिट एंड एश्योरेंस विषय में उदयपुर की छात्रा शाहीन बानो ने अखिल भारतीय रैंक 1 और विश्व रैंक 2 हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

विश्व के 184 देशों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर शाहीन ने उदयपुर सहित देश का गौरव बढ़ाया है।

पीएफसी एजुकेशन की निदेशक मेनाक्षी भेरवानी ने बताया कि शाहीन की सफलता संस्थान के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। पीएफसी एजुकेशन पिछले आठ वर्षों से उदयपुर में एसीसीए शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

इस दौरान संस्थान के विद्यार्थियों ने अब तक 11 विश्व रैंक हासिल की हैं, जबकि अनेक विद्यार्थियों ने उपलब्धि प्रमाणपत्र प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News