उदयपुर मे श्रेष्ठा प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी को, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर

 | 
Shreshtha Scheme

 

Udaipur Times, Education News: अनुसूचित जाति (SC) और गैर अधिसूचित जनजाति (DNT) वर्ग के मेधावी छात्रों को प्रतिष्ठित निजी आवासीय स्कूलों मे मुफ़्त पढ़ाई का अवसर देने के लिए केंद्र सरकार की श्रेष्ठा योजना 2027 के तहत देशभर मे 2400 छात्रों का चयन किया जाएगा ।

इसके लिए प्रवेश परीक्षा आगामी 10 जनवरी 2027 को होगी । उदयपुर समेत राजस्थान के 10 जिलों मे परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे । इन जिलों मे उदयपुर समेत जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, अलवर, भरतपुर, नागौर, सीकर और श्री गंगानगर शामिल है ।

इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से शूर हो चुकी है । आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर रात 11:50 बजे तक है । 3 जनवरी को प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे ।

आपको बता दे की श्रेष्ठा योजना के तहत चयनित छात्रों की शिक्षा का पूरा खर्च केंद्र सरकार वाहन करेंगी । कुल 2400 चयनित छात्रों मे से 2160 सीट अनुसूचित जाति (SC) और 240 सीट गैर अधिसूचित जनजाति (DNT) वर्ग के लिए निर्धारित रहेगी ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News