“वित्तीय क्षेत्र प्रगतिशील है; विद्यार्थियों को सही प्रशिक्षण और सम्पूर्ण ज्ञान की आवश्यकता” - प्रो. अनिल कोठारी

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रबन्ध अध्ययन संकाय में "ओवरव्यू ऑफ फाईनैन्श्यल मार्केट" विषय पर  पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

 | 
mohanlal sukhadia university faculty of management studies udaipur brokers and bombay stock exchange

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रबन्ध अध्ययन संकाय के एम. बी. ए. फाईनैंश्यल सर्विसेज मैनेजमेंट, बॉम्बे स्टॉक एक्चेंज के ब्रोकर्स फोरम और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों के लिए "ओवरव्यू ऑफ फाईनैन्श्यल मार्केट" विषय पर  पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 26 से 30 अक्टूबर 2021 तक किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस शेयर बाज़ार की कार्यप्रणाली पर विद्यार्थियों को जानकारी दी  गई। द्वितीय एवं तृतीय दिवस पर फंडामैन्टल एनालिसिस के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम के चौथे दिन म्यूचुअल फण्ड्स की पर प्रशिक्षण दिया गया और अंतिम दिन     डेरिवेटिव मार्केट की जानकारी दी गई।

पाठ्यक्रम निदेशक एवं कार्यक्रम के सह-आयोजक प्रो. अनिल कोठारी ने बताया कि वित्तीय क्षेत्र उसकी वित्तीय सेवाएं निरंतर प्रगतिशील हैं, फाइनेंस का कभी कम न होने वाला प्रभाव इस क्षेत्र में करीयर की महत्ता को बढ़ा देता है। वे विद्यार्थी जो इस क्षेत्र में     करियर बनाना चाहते हैं उन्हें स्वयं को प्रवीण करना होगा ताकि भविष्य में स्वयं को स्थापित कर पाएँ। इस क्षेत्र में रोजगार के अनगिनत अवसर हैं, विद्यार्थी यदि प्रयत्न करें तो वे निश्चित ही अपने करियर को उज्जवलित कर सकतें हैं। आवश्यकता है सही प्रशिक्षण और सम्पूर्ण ज्ञान की, इसी सोच के चलते बीएससी और सेबी से बात करके इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सेबी से रिसोर्स पर्सन के रूप में मुज़्ज़म्मिल सिद्दिक़ी ने इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करते हुए वित्तीय बाज़ार की विभिन्न बारीकियों से अवगत करवाया।

बॉम्बे स्टॉक एक्चेंज के ब्रोकर्स फोरम के सीईओ डॉ. वी. आदित्य श्रीनिवास ने सभी  प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेशित की।

इस कार्यक्रम में सुविवि के 125 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। संकाय की ओर से डॉ. स्वाति बण्डी ने इस कार्यशाला का संचालन किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News