स्मार्ट क्लास मे पढ़ेंगे अब उदयपुर के आदिवासी इलाके कोटड़ा के छात्र

 | 
Smart Clsss in Kotda Government College

 

Udaipur Times, Education News: उदयपुर के आदिवासी इलाके के स्टूडेंट्स को मॉडर्न एजुकेशन से जोड़ने के लिए सोमवार को कोटड़ा के सरकारी कॉलेज में स्मार्ट क्लास की सौगात मिली। Education News

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया। स्मार्ट क्लास में डिजिटल तकनीक के जरिए विद्यार्थियों को विषयों की बेहतर समझ विकसित करने और आधुनिक अध्ययन सामग्री तक पहुंच का अवसर मिलेगा। Kotra Government College Udaipur

मंत्री खराड़ी ने कहा कि जनजाति क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना जरूरी है। आधुनिक तकनीक से जुड़ी सुविधाएं विद्यार्थियों की पढ़ाई को नई दिशा देने के साथ उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार करेंगी। 

Kotra Government College Udaipur

उन्होंने कहा कि कोटड़ा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर संसाधन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षण स्टाफ, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। Education News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News