आज आखिरी मौका! जनजाति PhD शोधार्थियों के लिए ₹37,000 मासिक फैलोशिप, तुरंत करें आवेदन

जनजाति शोधार्थियों के लिए अवसर
 | 
TRI Udaipur

 

Udaipur Times, Education News: 30 जून 2026। माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शोध फैलोशिप छात्रवृत्ति हेतु टीएसपी क्षेत्र के एवं बारां जिले के शाहबाद एवं किशनगंज तहसील के निवासी जनजाति पी.एच.डी. शोधार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं। आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है।

निदेशक ओपी जैन (आरएएस) ने बताया कि आवेदन 30 जून सायं 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के लिए आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक या उसके माता-पिता में से कोई भी आयकरदाता नहीं होना चाहिए। नेट/स्लेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित शोधार्थी को 37 हजार रूपये मासिक फैलोशिप 3330/- रूपये मकान किराया देय होगा तथा शोध अवधि हेतु 40 हजार रूपये आकस्मिक निधि के रूप में भुगतान किये जायेगे।

जैन ने बताया कि गलत तथ्यों को पेश कर स्वीकृत हुयी फैलोशिप अथवा समय पर शोध पूर्ण नहीं करने एवं शोध अवधि समाप्ति के 1 वर्ष के भीतर शोध थीसिस पेश नहीं करने पर भुगतान की गयी फैलोशिप की वसूली शोधार्थी से की जाएगी। ताकि सद्भावी शोधार्थियों के समयावधि में शोध पूर्ण करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिले। योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News