उदयपुर सहित राजस्थान के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

 | 
Admissions open for diploma engineering courses at Government Polytechnic Colleges in Udaipur and Rajasthan for 2026 session.

Udaipur Times, Education Update:  25 मई 2026। उदयपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सहित प्रदेश भर के पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में संचालित तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग (प्रथम वर्ष) तथा पार्श्व प्रवेश (द्वितीय वर्ष) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ किए गए हैं।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य सी.एस. टाक ने बताया कि डिप्लोमा प्रथम वर्ष में दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी एवं द्वितीय वर्ष पाश्र्व प्रवेश में दो वर्षीय आईटीआई धारक अथवा 12वीं में भौतिकी, रसायन व गणित से उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।  Education Update

प्राचार्य ने बताया कि जोगी तालाब, दक्षिण विस्तार स्थित जिले का प्रमुख राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (संस्थान कोड-236), तथा राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय वल्लभनगर (संस्थान कोड - 263) जो कि वर्तमान में राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर परिसर में ही संचालित किया जा रहा है। इन महाविद्यालयों में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा रिन्यूएबल एनर्जी (केवल वल्लभनगर) में प्रवेश उपलब्ध है। Education Update

अभ्यर्थी ऑनलाइन एसएसओ आईडी के माध्यम से प्रवेश फाॅर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर विस्तृत दिशा निर्देशों एवं प्रवेश विवरणिका का अवलोकन कर सकते है। प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) में पंजीयन शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 9 जून 2026 तथा आवेदन व पंजीयन फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News