एक दीवार के कारण बंद पड़ा शिक्षा मंदिर

जिम्मेदारों की अनदेखी से किशनपोल की बच्चियों का भविष्य अधर में
 | 

उदयपुर 13 अप्रैल 2026। शहर के मध्य किशनपोल प्रेस कॉलोनी स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पिछले लंबे समय से एक क्षतिग्रस्त दीवार के कारण बंद पड़ा है। 

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि स्कूल भवन में सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं और केवल एक जर्जर दीवार के पुनर्निर्माण से विद्यालय दोबारा शुरू हो सकता है। नगर निगम स्तर पर पूर्व में फाइल और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी, लेकिन बजट अभाव में कार्य रोक दिया गया। अब नए वित्तीय वर्ष में बजट मिलने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं होना जिम्मेदारों की अनदेखी को दर्शाता है। 

वर्तमान में बच्चियों को दूर खेरादीवाड़ा में खुले में दरी पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है, जबकि आने-जाने का अतिरिक्त किराया कई गरीब परिवारों पर बोझ बन रहा है। शिक्षा को प्राथमिकता देने के सरकारी दावों के बीच यह लापरवाही कई बच्चियों के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #Kishanpol #GirlsEducation #EducationCrisis #GovernmentSchool #LocalNews #RajasthanUpdates #SchoolInfrastructure #IndiaEducation #CivicIssues #GroundReport
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News