राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

ऑनलाइन आवेदन दिनांक 1 से 3 सितम्बर तक कर सकते है

 | 
Government Poly technique College Udaipur

उदयपुर 30 अगस्त 2025 । राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोगी तालाब उदयपुर और राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय वल्लभनगर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 

वल्लभनगर महाविद्यालय भवन निर्माण होने तक राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर में ही संचालित है अतः दोनों महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया उदयपुर पोलिटेक्निक कॉलेज में ही की जा रही है।

प्रधानाचार्य सी. एस. टाक ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी www.dap2025.in  पर जा कर ऑनलाइन आवेदन दिनांक 1 से 3 सितम्बर तक कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात् आवेदन फॉर्म का प्रिंट, मूल दस्तावेजों की छायाप्रति व पंजीयन शुल्क रु. 354 महाविद्यालय में जमा करवा सकते है। 4 सितम्बर को आवेदकों को मूल दस्तावेजों के साथ प्रातः 11 बजे तक उपस्थित होना है जिसके बाद सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।

#DiplomaEngineering #PolytechnicAdmission #Udaipur #RajasthanEducation #GovtPolytechnic #EngineeringAdmissions #EducationNews #UdaipurAdmissions #Vallabhnagar #Diploma2025