दिल्ली के बाद उदयपुर में भी छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

 | 
Udaipur Student Protest

 Udaipur Times, Udaipur Student Protest: 21 जुलाई 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को हुए छात्र प्रदर्शन के बाद मंगलवार को उदयपुर में भी छात्रों और विभिन्न संगठनों ने उनकी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। Udaipur Student Protest

Udaipur Student Protest

शहर के टाउन हॉल स्थित पार्क में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। Udaipur Student Protest

Udaipur Student Protest

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान तथा छात्रों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे युवाओं में नाराजगी बढ़ रही है। Udaipur Student Protest

Udaipur Student Protest

प्रदर्शन को देखते हुए टाउन हॉल परिसर और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। Udaipur Student Protest 
Udaipur Student Protest

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। Udaipur Student Protest

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News