राजस्थान के विश्वविद्यालयों को मिलेगा ऑस्ट्रेलिया का साथ, शिक्षा और रिसर्च में शुरू होंगे एक्सचेंज प्रोग्राम

ऑस्ट्रेलिया के उच्च-स्तरीय राजनयिक पॉल मर्फी ने राज्यपाल बागडे से मुलाकात की
 | 
राजस्थान-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा साझेदारी

 

Udaipur Times, Rajasthan News: 14 जुलाई 2026 । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मंगलवार को लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के उच्च-स्तरीय राजनयिक पॉल मर्फी ने मुलाकात की। इस दौरान लोकभवन में आयोजित अनौपचारिक बैठक में उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार, शिक्षा, और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। राजस्थान में भी उच्च शिक्षा, आदिवासी संस्कृति संरक्षण और कृषि में नवाचारों के सबंध में बैठक में विशेष रूप से चर्चा हुई। Rajasthan News

राज्यपाल बागडे ने उच्च शिक्षा में ऑस्ट्रेलिया के सफल नवाचारों, आदिवासी संस्कृति संरक्षण और शुष्क क्षेत्र में कम पानी में अधिक पैदावार से जुड़ी कृषि से जुड़े कार्यों से राजस्थान को भी लाभान्वित किए जाने का आह्वान किया। पॉल मर्फी ने राज्यपाल बागडे की पहल पर राजस्थान के विश्वविद्यालयों के साथ ऑस्ट्रेलिया के उच्च शैक्षिक कार्यक्रमों के विनिमय की संभावनाओं पर कार्य करने पर सहमति जताई। Education News

बैठक में यह तय किया गया कि आने वाले दिनों में राजस्थान स्थित विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं एवं ऑस्ट्रेलिया के शिक्षाविदों और कुलपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद और चर्चा आयोजित होगी। इसके साथ ही अन्य शैक्षिक एक्सचेंज कार्यक्रमों और गतिविधियों के संबंध में भी संभावनाएं तलाश कर उन पर कार्य किया जाएगा। Rajasthan News

राज्यपाल बागडे को पॉल मर्फी ने ऑस्ट्रेलिया में कम पानी और शुष्क वातावरण में कृषि से जुड़ी पद्धति के बारे में भी विशेष रूप से जानकारी दी। राज्यपाल बागडे ने इस तरह की कृषि पद्धति से राजस्थान को भी लाभान्वित किए जाने का आग्रह किया। राजस्थान की आदिवासी धरोहर संरक्षण के संबंध में भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। Education News

इसके अंतर्गत ऑस्ट्रेलिया उच्चस्तरीय राजनयिक, वाणिज्यिक महादूत पॉल मर्फी ने ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी एबोरिजिनल ओरिजिन पीपल इन ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान के आदिवासी लोगों की संस्कृति से संबंधित धरोहर संरक्षण के संबंध में भी कार्य करने पर सहमति जताई। इस संबंध में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल अगले एक-दो माह में उदयपुर स्थित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र का भ्रमण करेगा और इस संबंध में भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर विचार करेगा। Rajasthan News

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल बागडे जब महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष थे तब उनका ऑस्ट्रेलिया जाना हुआ था। इसी दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सिविक सेंस, सड़क यातायात और शिक्षा तथा कृषि क्षेत्र के कार्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए इन्हें भारत के लिए भी उपयोगी बताया था। इसी आलोक में ऑस्ट्रेलिया के उच्च स्तरीय राजनयिक ने राजस्थान में भी कार्य करने की भविष्य की संभावनाओं पर सहमति जताई है। Education News

बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कृषि से जुड़े कार्यों के बारे में चर्चा की। सहकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया महावाणिज्यदूत के सहायक श्री नजीन लूथ भी इस दौरान उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News