विद्यापीठ के डॉ. उत्तम प्रकाश शर्मा व डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी सम्मानित

बेस्ट हेड ऑफ द डिपार्टमेंट ऑफ द इयर व बेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ द इयर (आईटी) के सम्मान किए प्राप्त

 | 
rajasthan vidhyapeeth

उदयपुर/ 08.07.2022/ जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के डॉ. उत्तम प्रकाश शर्मा व डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी को यूनिवर्सिटी मलेशिया केलंतन, मलेशिया और डीएचएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में क्रमशः बेस्ट हेड ऑफ द डिपार्टमेंट ऑफ द इयर व बेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ द इयर (आईटी) के पेर्फिशियो सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा में नवीन पद्धतियों और नवाचारों का अन्वेषण कर उनके संवर्धन में अनुपम अवदान हेतु प्रदान किया गया।

कुलपति प्रो. कर्नल एस.एस. सारंगदेवोत ने डॉ. छतलानी व डॉ. शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान गर्व का विषय हैं। अकादमिक सम्मानों से विश्वविद्यालय भी समृद्ध हो रहा है। ज्ञातव्य हो कि राजस्थान विद्यापीठ में कई उच्च कोटि के शोध कार्य हुए हैं। भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गयी योजनाओं यथा कौशल विकास परियोजना, उन्नत भारत अभियान, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया एवं स्वच्छता अभियान के साथ भी यह विश्वविद्यालय सक्रिय रूप से जुड़ा है। विद्यापीठ द्वारा कोविड महामारी के समय में किए गए कार्य भी उल्लेखनीय हैं। इस आपदा काल में विद्यापीठ द्वारा कुशल ऑनलाइन शिक्षण, वेबिनार्स व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि कई कार्य किए गए।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News