MLSU में MS-Excel पर कार्यशाला
उदयपुर 25 फ़रवरी 2026। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के लेखांकन एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग द्वारा रूसा के तहत तीन दिवसीय MS-Excel कार्यशाला का शुभारंभ कॉमर्स कॉलेज के कंप्यूटर लैब में हुआ।
कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा की कहा कि वर्तमान कॉर्पोरेट जगत में एक्सेल को बहुत माँग है। प्रो. भाणावत ने जोर देकर कहा कि MS Excel केवल एक सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि वाणिज्य क्षेत्र के छात्रों के लिए एक अनिवार्य कौशल है जिसके माध्यम से पढ़ाई के साथ साथ पैसा भी कमा सकती है। यदि MS-Excel में कौशल हासिल कर ली तो कहीं भी आप महीने के 30 से 35 हज़ार रुपये महीने के कमा सकते है
कार्यशाला की आयोजन सचिव डॉ. पारुल दशोरा ने विशेष रूप से छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि कार्यशाला के माध्यम से जो भी सीखें, उसका निरंतर अभ्यास जरूर करें ताकि इस ज्ञान का वास्तविक उपयोग हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को एक्सेल के माध्यम से रोजगार के स्वर्णिम अवसर पाने और अपने कार्यक्षेत्र में इसका उपयोग कर कार्यों को स्वचालित बनाने की प्रेरणा दी, जिससे उनके श्रम एवं समय की बचत हो सके।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सूत्रधार एवं रिसोर्स पर्सन CA रितेश पारख हैं, जिनको 20 वर्षों का अनुभव है, जो विद्यार्थियों को एक्सेल के एडवांस फंक्शन और व्यावसायिक अनुप्रयोगों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे।
इस कार्यशाला में कुल 40 विद्यार्थियों तथा वाणिज्य महाविद्यालय के गेर शेक्षणिक कर्मचारियों ने भी पंजीकरण कराया है, जो सक्रिय रूप से आधुनिक लेखांकन और डेटा प्रबंधन की बारीकियां सीख रहे हैं। विभाग की इस पहल की छात्रों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। कुलगुरु प्रो भगवती प्रसाद सारस्वत ने भी विभाग को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस वर्कशॉप के शुभारंभ के अवसर पर सह अधिष्ठाता डॉ शिल्पा वर्डिया, डॉ पुष्पराज मीना उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. प्रियंका जैन, नेहा पंड्या, हीना साल्वी, कलीम खान, शालिनी चास्ता, भक्ति कुमावत एवं दीक्षांत सेन का विशेष योगदान रहा।
#MLSU #Udaipur #Rajasthan #MSExcel #ExcelWorkshop #CommerceStudents #SkillDevelopment #RUSA #UdaipurNews #RajasthanNews #AccountingStudents #CorporateSkills #HigherEducation #UniversityNews #DigitalSkills #DataManagement #CareerOpportunities #MakeInIndiaSkills
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
