IIT Roorkee और GITS के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कार्यशाला

वर्चुअल लेब के हेण्ड्स ऑन प्रेक्टिस पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 | 
Gits workshop

उदयपुर 7 मई 2024 गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज डबोक उदयपुर (GITS), में आई.आई.टी. रूडकी (IIT Roorkee) और सिविल इन्जिनियरिंग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वर्चुअल लेब के हेण्ड्स ऑन प्रेक्टिस पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

संस्थान के निदेशक डॉ. एन. एस. राठौड ने बताया कि दुनिया का डिजिटलीकरण बहुत तेजी से हो रहा हैं शिक्षा जगत भी इससे अछुता नहीं हैं। वर्चुअल लेब की सहायता से विद्यार्थी ऑफलाईन और ऑनलाइन दोनों मोड में प्रेेक्टिकल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इस कार्यशाला के माध्यम से आई.आई.टी. रूडकी के एक्सपर्ट द्वारा प्रेक्टिकल ज्ञान प्राप्त करने का मौका मिला, जो उनके विज्ञान व इन्जिनियरिंग के क्षेत्र में ज्ञान प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। 

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अधिक तकनीकी ज्ञान और प्रेक्टिकल अनुभव प्रदान करना था। वर्चुअल लेब एक अनुठी पहल हैं जिसे कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से अमल में लाया गया हैं। वर्चुअल लेब परियोजना मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की एक पहल हैं जो सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा के प्रचार प्रसार में राष्ट्रीय मिशन का एक हिस्सा हैं।

नोडल सेंटर के संयोजक एवं सिविल इन्जिनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष वर्मा के अनुसार वर्चुअल लेब इन्फोरमेशन और कम्यूनिकेशन टेक्नोलोजी आधारित शिक्षा में एक उचित बदलाव के रूप में हैं जो आज के समय की जरूरत हैं। इस लेब की मदद से साईंस एवं इन्जिनियरिंग के विद्यार्थियों को विभिन्न ब्रान्च के विषयों की ऑनलाइन प्रेक्टिकल परफोम करने की सुविधा इस पोर्टल के माध्यम से मिलेगी। वेब आधारित इस पहल के जरिये छात्र सुदुर क्षेत्रों में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। 

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड ने छात्रों और फेकल्टी मेम्बर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल तकनीकी ज्ञान को बढ़ाएगी जिससे उनको अपने भविष्य को संवारने में मदद मिलेगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News