एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने उदयपुर में करवाया फोटोशूट, ब्राइडल ड्रेस में दिखा स्टनिंग लुक
कातिलाना अंदाज़ में कैमरे में पोज़ देती आई नज़र
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी उदयपुर आई हुई हैं। एक्ट्रेस फोटोशूट और एक शादी में शिरकत करने उदयपुर आई हैं। एक्टेस ने उदयपुर के एक होटल में फोटोशूट करवाया हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टांग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्राइडल ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। सोशल मिडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। वहीं वह उदयपुर जिस शादी में शरीक होने आई है उन्होंने अपने दोस्तों के साथ इंस्टांग्राम पर तस्वीरे भी शेयर की हैं।


एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में ट्रैवल लीज़र मैग्जीन के लिए अपना फोटोशूट कराया हैं, शेयर की इन तस्वीरों में अथिया का अलग-अलग अंदाज़ देखने को मिल रहा हैं। बेहद सिजलिंग अंदाज़ में एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें क्लिक करवाई हैं।



वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली नजर आए थे। इसके अलावा अथिया अनिल कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'मुबारकां' में नजर आई थीं। अथिया जल्द ही फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आई थी। फिल्म में अथिया के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अहम किरदार में थे।
बता दे कि एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से दोनों की शादी को लेकर चर्चा भी जारी हैं। उम्मीद लगाई जा रही हैं कि यह दोनों कपल जनवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।