बॉलीवुड सिंगर शर्ली सेतिया आज उदयपुर विंटर कार्निवाल में देगी अपनी खास प्रस्तुति
शर्ली सेतिया के गानों को युवाओं द्वारा बहुत पसंद किया जाता है
| Jan 7, 2023, 15:54 IST
उदयपुर में होने जा रहे शेड्स ऑफ उदयपुर एवं कलाकृति इवेंट द्वारा आयोजित उदयपुर विंटर कार्निवल में आज बॉलीवुड सिंगर शर्ली सेतिया अपनी खास प्रस्तुति देगी।
बॉलीवुड सिंगर शर्ली सेतिया ने कई बॉलीवुड गाने गाए है जिसमे जब कोई बात, तम्मा तम्मा, डिस्को डिस्को, कुछ न कहो, ना तुम जानो ना हम, चुरा लिया है जो दिल को आदी गाने है। शर्ली सेतिया के गानों को युवाओं द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।
इसके अलावा उदयपुर विंटर कार्निवल में अन्य कलाकार के रूप में रेतीला राजस्थान एवं डीजे लॉस्ट स्टोरीज की भी खास प्रस्तुति दी जायेगी। यह कार्निवल 2 दिन चलेगा जिसमें दूसरे दिन अशीस कौर एवं मामे खान द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
