उदयपुर के मनोहर तेली बोनी कपूर की फिल्म मिली में आएँगे नज़र

4 नवंबर को रिलीज़ होगी मिली 

 | 
manohar teli

उदयपुर 21 अक्टूबर 2022 । आगामी 4 नवंबर को रिलीज होने वाली निर्देशक बोनी कपूर की फिल्म "मिली" में उदयपुर के कलाकार मनोहर तेली नजर आएंगे। मनोहर उदयपुर में ब्रह्मपोल के रहने वाले हैं और फिल्म में हवलदार मुकेश का रोल निभा रहे हैं। 

manohar teli

54 वर्षीय मनोहर तेली ने 1994 में प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग सीखी थी। राजपाल यादव, नवाजुद्दीन सिद्दकी, दीपेन्दु भट्टाचार्य जैसे मंझे हुए अभिनेता इनके क्लासमेट रहे। इस मूवी से पहले मनोहर छपाक नामक फिल्म में दीपिका पादुकोण के पिता का रोल निभा चुके हैं। वर्तमान में  सोमवार से शुक्रवार को रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल हरफूल मोहनी में इनका बनवारी का किरदार है। इन्होंने उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से बीएससी और निम्बार्क कॉलेज से बीएड की। इसके बाद दिल्ली एनएसडी में एडमिशन मिल गया।

डीडी-1 में स्वराज से मिला पहला ब्रेक

manohar teli

मनोहर अपना गुरू उदयपुर के नेशनल लेवल के थियेटर डायरेक्टर भानू भारती को मानते हैं जिनके निर्देशन में वह थियेटर करते थे। मनोहर को सबसे पहले 1997 में डीडी-1 पर स्वराज नाम के डेलीसोप में ब्रेक मिला। इसके बाद उन्होंने बुलंदी, यो ऑर्नर, हकीकत, गंगा सहित कई डेलीसोप किए। इसी साल में इन्हें शबाना आजमी स्टारर गॉड मदर फिल्म में ब्रेक मिला। इस मूवी को 6 नेशनल अवार्ड मिले थे। इसके बाद इन्होंने सोच, वाउंडेड सहित कई फिल्में की।

manohar teli

पिता आज भी गायों के लिए बेचते हैं रजका

ब्रह्मपोल में मनोहर का घर हैं जहां उनके किसान पिता भेरूलाल और माता रूपाबाई रहते हैं। पिता गायों के लिए रजका बेचने का काम करते हैं। बचपन में मनोहर भी पिता के साथ रजका लाने ले जाने का काम करते थे। मनोहर की पत्नी वंदना और बेटा शुभम है। मनोहर उदयपुर में थियेटर के दौरान बागौर की हवेली, लोक कला मंडल और शिल्पग्राम में प्रस्तुति दे चुके हैं।

manohar teli

डायरेक्टर प्रकाश झा, अमोल पालेकर साथ भी काम किया

मनोहर डायरेक्टर प्रकाश झा, गोविंद निहलानी और अभिनेता अमोल पालेकर के साथ काम कर चुके हैं। साल 1977 से वे मुबंई में ही बस गए। जहां एक्टिंग करते हैं और स्टूडेंट्स को भी एक्टिंग सिखाने का काम करते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News