सोशल मीडिया स्टार पीजे दिव्या की हुई सगाई

पंकज जोशी (पीजे) मूलतः डूंगरपुर ओर दिव्या उपाध्याय इंदौर निवासी है

 | 
social media star pj divya

उदयपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाली पीजे दिव्या की जोड़ी ने हाल ही में इंदौर के रॉयल रिसोर्ट में बड़े ही धूम धाम से सगाई की है। पीजे और दिव्या की जोड़ी ने इंस्टाग्राम, मौज और यूट्यूब पर कई वीडियोस बनाएं, जिसके कारण इनके मिलियंस में फॉलोवर्स है। 

पंकज जोशी मूलतः डूंगरपुर ओर दिव्या उपाध्याय इंदौर निवासी है। पीजे दिव्या को लोग दिल से प्यार करते हैं, क्योंकि उनकी जोड़ी सब को बेहद पसंद आती है। पीजे दिव्या की सगाई में कई बड़े सोशल मीडिया स्टार भी शामिल हुए जिसमें ओए इंदौरी, पूर्वी भार्गव,आर्टिस्ट शिखा शर्मा, अंश पंडित, अश्विन यादव, शिवानी कपिला, किड आर्टिस्ट सज्जाद अली, पायल पंचाल, सोनल अग्रवाल शामिल है, जिनके भी इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मिलियंस में फॉलोवर्स है। 

pj divya

बेहद ही शाही अंदाज में पीजे दिव्या की सगाई हुई। जिस की रौनक देखकर सब हैरान रह गए। दोनो की सगाई के वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है, ओर उनके प्रशंसक इस जोड़ी को बधाई भी दे रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News