आमिर खान की बेटी इरा खान भी उदयपुर में करेंगी शादी

वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर हो चुके उदयपुर में आगामी 23-24 को परिणीति राघव की होगी रॉयल वेडिंग

 | 
ira khan

उदयपुर 15 सितंबर 2023। वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर झीलों की नगरी में आगमी 23-24 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता और सांसद राघव चड्ढा की रॉयल वेडिंग के बाद अगले साल जनवरी में आमिर खान की बेटी इरा खान के आफ्टर वेडिंग फंक्शंस के लिए भी उदयपुर को चुना गया है। 

जानकारी के अनुसार, इरा खान अपने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी 2024 में कोर्ट मैरिज करेंगी। इसके बाद के फंक्शंस उदयपुर में होंगे। ये आयोजन करीब 2 से 3 दिन तक होंगे। इसके लिए वेन्यू और होटल सभी की बुकिंग्स की तैयारियां की जा रही हैं।

मीडया रिपोर्ट्स की माने तो आमिर खान बेटी इरा खान और नूपुर शिखरे की शादी को लेकर करीब तीन दिन के कार्यक्रम उदयपुर में हो सकते है। पिछले अगस्त महीने में ही इरा खान ने अपने सोशल मीडिया से उदयपुर के ताज अरावली होटल का एक फोटो भी शेयर किया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News