नहीं रहे अभिनेता इरफ़ान खान

54 साल के इरफान को इससे पहले न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था
 
 | 
इरफान खान की हाल ही में अंग्रेजी मीडियम फिल्म रिलीज हुई थी, जिसकी शूटिंग लेकसिटी में हुई थी
 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान का आज बुधवार को निधन हो गया। कल मंगलवार सुबह वे अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। 

54 साल के इरफान को इससे पहले न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। इसका उन्होंने लंबे समय तक इलाज कराया था। फिल्ममेकर शूजित सरकार ने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है।

7 जनवरी 1967 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में जन्मे इरफान खान की हाल ही में ‘अंग्रेजी मीडियम’ फिल्म, लॉक डाउन के जस्ट पहले ही रिलीज हुई थी। अभिनेता इरफान खान को 2011 में पद्मश्री अवार्ड से भी नवाज़ा जा चूका है। 

इसके अतिरिक्त उन्हें हासिल, नेमसेक, मक़बूल, स्लमडॉग मिलेनियर, लाइफ इन मेट्रो, मुंबई मेरी जान, न्यू यॉर्क, पान सिंह तोमर, लंच बॉक्स, किस्सा, डी-डे, हैदर, गुंडे, पीकू आदि नामचीन फिल्मो में उत्कृष्ट अभिनय के लिए विभिन्न अवार्ड्स से नवाज़ा जा चूका है।    

उल्लेखनीय है की हाल ही रिलीज़ हुई इरफ़ान खान अभिनीत 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग लेकसिटी में हुई थी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News