उदयपुर पहुंची अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, सोशल मिडिया पर बोटिंग करते हुए शेयर की तस्वीरें

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर कल ही उदयपुर पहुंची

 | 

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर एक एड फिल्म को शूट करने के साथ उदयपुर की झीलों को निहार रही

लेकसिटी उदयपुर में इन दिनों बॉलीवुड कलाकारों का आना जाना लगा हुआ है। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर उदयपुर आई हुई है। जहां वह एक एड फिल्म को शूट करने के साथ उदयपुर की झीलों को निहार रही है। जाह्नवी कपूर ने झीलों को निहारते हुए बोटिंग करते हुए नजर आई। आपको बता दे कि अभिनेत्री जाह्नवी कपूर कल ही उदयपुर पहुंची है।

वह यहां पर झीले किनारे 5 स्टार होटल में ठहरी हुई है। बता दे कि श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर पहले भी अपनी फिल्म की शूटिंग करने के लिए उदयपुर आई हुई है। जाह्नवी कपूर ने धड़क फिल्म की शूटिंग उदयपुर से ही की थी। जिसमें शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर उनके साथ इस फिल्म में नज़र आए थे।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News